नरवल: महाराजपुर के सुनैहला में दबंगों ने मां और बेटी को पीटा, गंभीर रूप से घायल
महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुनैहला में दबंगों ने मां और बेटी की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट में मां और बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक ने जानकारी दी कि प्रकरण पुलिस के संज्ञान में है। तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।