नरवल: सरसौल में दबंगों ने युवक को पीटा, गंभीर रूप से घायल
महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरसौल स्थित शिवनाथ शिवदास कॉलेज के पास दबंगों ने एक युवक को पीट दिया। मारपीट में युवक का सर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने जानकारी दी कि प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।