नरवल: महाराजपुर में दबंगों ने पति-पत्नी को पीटा, पत्नी गंभीर रूप से घायल
महाराजपुर में दबंगों ने एक युवक की पिटाई कर दी। वहीं बीच बचाव करने आई महिला के साथ भी दबंगों ने मारपीट की। पीड़ित युवक ने जानकारी दी कि दबंगों ने गाली गलौज करने के साथ उसके साथ मारपीट की और जब उसकी पत्नी उसे बचाने पहुंची तो लाठी डंडों से उसे बेरहमी से पीट दिया। थाना प्रभारी ने जानकारी दी सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।