नरवल: महाराजपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़
महाराजपुर क्षेत्र में पुलिस चेकिंग कर रही थी। वहां से गुजर रहे बाइक सवार बदमाशों ने महाराजपुर थाना SHO पर फायरिंग कर दी। सूचना मिलते ही डीसीपी, एडीसीपी और कई थानों का फोर्स मौके पर पंहुचा। बदमाशों से हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हुआ है। डीसीपी ने जानकारी दी कि घायल बदमाश के साथियों का पता लगाया जा रहा है। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।