पटियाली: थाना गांव स्थित फायर स्टेशन के पास दो बाइकों में भिड़ंत, हादसे में पांच लोग हुए घायल
पटियाली । थाना गांव स्थित फायर स्टेशन के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में पांच लोग घायल हो गए। एक बाइक पर जासमई निवासी बुधपाल सिंह व जिनोल निवासी सुमन पत्नी अनिल सिंह थे। दूसरी बाइक पर रामनगर निवासी बॉबी, गौतम और देवकरण सवार थे। सूचना पर उपनिरीक्षक इशहाक हुसैन पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से पटियाली सीएचसी भेजा। बुधपाल, बॉबी व गौतम को रैफर किया गया।