कानपुर: बिठूर थाना क्षेत्र के डबरपूर्वा में छप्पर में लगी आग, मवेशी को खोलने गई महिला भी आग की चपेट में आने से झुलसी
बिठूर थाना क्षेत्र की टिकरा चौकी अंतर्गत डबरपूर्वा में संदिग्ध परिस्थितियों में छप्पर में अचानक आग लग गई। छप्पर में आग लगने से छप्पर के नीचे बंधे मवेशी को खोलने गई महिला भी आग की चपेट में आने से झुलस गई।पीड़ित की गहस्थी का सामान भी जल कर राख हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।