डुमरांव: मुलायम हत्याकांड: पिता ने किया वजह का खुलासा, सम्हार-महरौरा मार्ग पर दिनदहाड़े मारी गई थी गोली
Dumraon, Buxar | Oct 12, 2026 डुमरांव थाना क्षेत्र के सम्हार-महरौरा मार्ग पर शनिवार की सुबह दिनदहाड़े 26 वर्षीय मुलायम सिंह यादव की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी है। सोमवार की सुबह 8 बजे मृतक के पिता उदय नारायण सिंह और चाचा ने अहम जानकारियां दी।