पटना ग्रामीण: महाशिवरात्रि के मद्देनजर पटना में बिजली विभाग ने पोल और उलझे तारों को किया दुरुस्त
महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियों के लिए बिजली विभाग भी अपने स्तर पर सभी इंतजाम कर रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को बिजली विभाग द्वारा राजधानी पटना के कई इलाकों में पोलों की मुरम्मत एवं रखरखाव कार्य किया गया। सुबह 11 बजे से शा्म 4 बजे तक कंकड़बाग, भिखना पहाड़ी, अशोक राजपथ, कारगिल चौक सहित विभिन्न स्थानों पर पोलों को दुरुस्त किया गया।