पटना ग्रामीण: जक्कनपुर थाना क्षेत्र स्थित एक मकान में हुई चोरी के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, एक सोने की चेन भी बरामद
जक्कनपुर थाना क्षेत्र स्थित एक मकान में 22 अक्टूबर 2024 को चोरी की वारदात हुई थी। इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसके निशानदेही पर एक सोने की चेन को भी बरामद किया गया है। शुक्रवार शाम करीब 5:22 बजे मामले की जानकारी जक्कनपुर थाने की पुलिस ने दी है।