पटना ग्रामीण: राजद कार्यालय के बाहर पोस्टर में तेजस्वी यादव घोड़े पर, सीएम नीतीश कुमार घोंघा पर बैठे दिख रहे हैं
राजद कार्यालय के बाहर शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे पोस्टर देखने को मिला। जिसमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को घोड़े पर तो वहीं सीएम नीतीश कुमार को घोंघा पर बैठाया गया है। इस तस्वीर के जरिए यह बताने की कोशिश की गई है कि 20 सालों में सीएम नीतीश कुमार सीएम की कुर्सी बांधकर घोंघा की स्पीड से विकास कार्य कर रहे हैं।