पटना ग्रामीण: पटना में सक्षम 2025 का किया गया उद्घाटन, ऊर्जा संरक्षण को लेकर 28 फरवरी तक किया जाएगा जागरूक
पटना स्थित बिहार चैंबर ऑफ़ कॉमर्स में तमाम ऑयल कंपनियों के द्वारा सक्षम 2025 का उद्घाटन किया गया। शुक्रवार दोपहर करीब 3:00 बजे मामले को लेकर यह जानकारी दी गई की सक्षम 2025 कार्यक्रम के तहत 14 से 28 फरवरी तक जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। जिसका उद्देश्य हरित और स्वच्छ ऊर्जा के प्रति आम जनता को जागरूक करना है।