टीकमगढ़: टीकमगढ़ झांसी हाईवे पर दो बाइकों के बीच हुई टक्कर, महिला सहित 4 लोग हुए घायल
टीकमगढ़ झांसी हाईवे मार्ग पर शनिवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना में एक महिला सहित चार लोगों को चोटें आई हैं। डायल 100 ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया वही गंभीर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।