बांसगांव: मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश झा ने बांसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण
गोरखपुर जनपद के नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश झा ने बांसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ चिकित्सा विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया और अस्पताल की जरूरतों की जानकारी ली।