बांसगांव: बेलीपार थाना क्षेत्र के सेवई बाजार में बहू से विवाद के दौरान गिरने से ससुर को लगी गंभीर चोट, हुई मौत
बेलीपार थाना क्षेत्र के सेवई बाजार में शुक्रवार की सुबह 8:00 बजे बच्चें की शौच को लेकर बहू और ससुर के बीच हुए विवाद के दौरान सर में गंभीर चोट लगने से ससुर की मौत हो गई। परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार सेवई बाजार निवासी 65 वर्षीय शमसुद्दीन से शुक्रवार की सुबह 8 बजे छोटी बहू रजिया से बच्चे द्वारा बाहर शौच कर देने को लेकर वाद विवाद हो गया।