चंडी: नगर पंचायत कार्यालय में शिविर लगाकर पीएम शहरी आवास योजना के तहत 28 लाभुकों को आवास निर्माण के लिए कार्यदेश सौंपा
Chandi, Nalanda | May 29, 2025 नगर पंचायत कार्यालय के प्रांगण में गुरुवार की दोपहर एक बजे शिविर लगाकर मुख्य पार्षद मनोज कुमार, उप मुख्य पार्षद प्रवीण कुमार सुमन, ईओ बरुण कुमार दुबे ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना 2.0 के तहत चयनित 28 लाभुकों को आवास निर्माण के लिए कार्यादेश सौंपा गया। इनलोगों ने बताया कि लभूक के बैंक खातों में एक लाख की पहली किस्त भेजी गयी है।