चंडी: नगर पंचायत के वार्ड संख्या-3 में दो सौ घरों में नही पहुंच रहा है नल का जल #jansamasya
Chandi, Nalanda | May 25, 2025 नगर पंचायत के वार्ड संख्या तीन के करीब दो सौ घरों में नल जल योजना का पानी नहीं पहुंच रहा है। सड़क चौड़ीकरण को लेकर भूमिगत पाइप क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसके कारण ग्रामीण बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी और पीएचईडी को लिखित सूचना दे दी गयी है। लेकिन अभी तक इसे ठीक नहीं किया गया है।