चंडी: हाविवउल्लाहचक के खेल मैदान में रेड जोन हरनौत ने सुपर किंग्स को फाइनल में 5 विकेट से हराया
Chandi, Nalanda | May 27, 2025 चंडी प्रखंड के हविबुल्लाहचक गांव के खेल के मैदान में मंगलवार की शाम चार बजे प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में फाइनल मुक़ाबले रेड जोन हरनौत व सुपर किंग्स गंगौरा के बीच कराया गया। जिसमें रेड जोन हरनौत की टीम ने 5 विकेट से जीत हासिल की। मैच से पूर्व दोनों टीमों के कप्तान गंगौरा टिम के कप्तान राहुल कुमार और हरनौत रेड जोन के कप्तान रंजीत कुमार के बीच टॉस हुआ।