चंडी: चंडी प्रखंड में अमावस्या पर वट सावित्री व्रत रखकर सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु की कामना की
Chandi, Nalanda | May 26, 2025 चंडी में ज्येष्ठ मास की अमावस्या पर वट सावित्री व्रत रखकर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु के लिए कामना की। सुहागिन महिलाएं ने वटवृक्ष के नीचे पूजा सामग्री, फल फूल व कच्चे धागे के साथ वृक्ष की परिक्रमा की और अपने पति के दीर्घायु होने का वरदान मांगा। बापू हाई स्कूल मैदान में स्थित वट वृक्ष पर सोमवार की सुबह सात बजे से ही महिलाओं की काफी भीड़ देखी गई