🚨 बलरामपुर से बड़ी खबर | तुलसीपुर में युवक की मौत से मचा हड़कंप!
पुलिस हिरासत में टॉर्चर का आरोप, 45 वर्षीय रंजीत सैनी की मौत से उठे सवाल!
बलरामपुर जिले के तुलसीपुर थाना क्षेत्र में 45 वर्षीय रंजीत सैनी की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि टोल प्लाजा पर ट्रक का टायर चोरी करने के आरोप में रंजीत सैनी को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था।
परिजनों का आरोप है कि थाने में टॉर्चर के बाद रंजीत सैनी की हालत बिगड़ गई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), तुलसीपुर में भर्ती कराया। परिजनों के मुताबिक, अस्पताल में रंजीत दर्द से तड़पते और कराहते रहे। बाद में उनकी मौत हो गई।
मृतक रंजीत सैनी तुलसीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सेखुईया कला के निवासी बताए जा रहे हैं।
सबसे बड़ा सवाल: आखिर रंजीत सैनी की मौत किन परिस्थितियों में हुई? क्या उनके साथ थाने में मारपीट या प्रताड़ना हुई थी? मौत की असली वजह क्या है?
मामले में निष्पक्ष जांच, मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा और जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग उठ रही है।
#BalrampurNews #बलरामपुर #तुलसीपुर #RanjeetSaini #रंजीत_सैनी #UPNews #BreakingNews #PoliceNews #पुलिस_प्रशासन #निष्पक्ष_जांच #JusticeForRanjeet #उत्तरप्रदेश_समाचार #सच्ची_खबर #सोशलमीडिया_न्यूज Balrampur Police UP Police DM Balrampur Akhilesh Yadav MYogiAdityanath