#Balrampur ! टायर चोरी की सूचना के बाद थाने पहुंचे व्यक्ति की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत...
हालत बिगड़ने पर पुलिस ने सीएचसी से जिला अस्पताल पहुंचाया, मौत के कारणों समेत सभी पहलुओं की जांच जारी...
#बलरामपुर। #तुलसीपुर थाना क्षेत्र में ट्रक का टायर चोरी होने की सूचना के बाद थाने पहुंचे रणजीत सैनी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। पुलिस ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ने बताया कि परमजीत नामक व्यक्ति ने ट्रक का टायर चोरी होने की सूचना दी थी। इसी सिलसिले में रणजीत सैनी थाने पहुंचे थे, जहां उनकी तबीयत अचानक काफी खराब हो गई। पुलिस ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मामले में नियमानुसार सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।