सहजनवा: गीडा में सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार किया गया, आरोपी कुशीनगर से जुड़ा है
गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र में महिला से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान कुशीनगर जिले के परसौना निवासी रविप्रताप सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह के रूप में हुई है। मामले में गीडा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 382/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज है।