लालगंज: कठवार के लखनिया मौजा में सर्पदंश से 13 वर्षीय बालक की उपचार के दौरान मंडलीय अस्पताल में हुई मौत, शव भेजा गया पीएम हाउस
लालगंज के कठवार ग्राम पंचायत के लखनिया निवासी मुन्ना लाल का 13 वर्षीय पुत्र सनोज कुमार की सर्पदंश से रविवार शाम करीब 6:00 बजे मंडलीय अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार सनोज रविवार को घर में रखी सरसों की बोरी हटा रहा था। इसी दौरान सर्प ने डस लिया। जिससे मौत हो गई।