रिविलगंज: बेगूसराय सदर अस्पताल में रिवील गंज के युवक की मौत, सोशल मीडिया से हुई पहचान
रिवील गंज थाना क्षेत्र की भादपा निवासी एक व्यक्ति की बेगूसराय सदर अस्पताल में मौत हो गई। मौत के बाद अस्पताल में रखे शव की पहचान के लिए मृतक का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। रविवार को वायरल फोटो देखकर मृतक की पहचान भादपा निवासी परमेश्वर शर्मा के पुत्र सुरेंद्र शर्मा के रूप में हुई। जानकारी मिलते ही परिजनों को इसकी सूचना दी गई।