शाजापुर: समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी को लेकर उत्साह का माहाैल, सुनेरा स्थित खरीदी केंद्र पर खरीदी के पहले की गई पूजा-अर्चना
समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी को लेकर खरीदी केंद्रों पर उत्साह का माहाैह है। गुरुवार को सुनेरा क्षेत्र के केंद्रों पर खरीदी प्रारंभ की गई। खरीदी के पहले खरीदी केंद्रों पर तोल कांटे आदि का पूजन अर्चन किया गया। साथ ही गेंहू की उपज विक्रय के लिए केंद्र पर पहुंचे किसानों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत भी किया गया।