शाजापुर: गोवंश तस्करी के मामले में मक्सी पुलिस ने दो पिकअप वाहन सहित चार आरोपियों को किया गिरफ्तार एक आरोपी की तलाश जारी
गोवंश तस्करी के मामले में मक्सी पुलिस ने दो पिकअप वाहन सहित चार आरोपियों को किया गिरफ्तार। एक आरोपी की तलाश जारी। गुरुवार को मक्सी थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल ने बताया कि गोवंश तस्करी के मामले में दो पिकअप वाहन सहित आरोपी अनिल लोधी, विष्णु लोधी, निवासी मक्सी, वही साबिर खान और मुनव्वर खान, निवासी सारंगपुर को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी की तलाश जारी।