शाजापुर: परिवहन विभाग की टीम और यातायात पुलिस ने फोरलेन टुकराना जोड़ पर की कार्रवाई, यात्री बसों से हटाए प्रेशर हॉर्न
परिवहन विभाग की टीम और यातायात थाना पुलिस ने गुरुवार को फोरलेन टुकराना जोड़ पर नियमों का उल्लंखन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया।परिवहन विभाग की टीम और यातायात पुलिस द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई में यात्री बसों से प्रेशर हार्न हटाए गए। वहीं नियमों का उल्लंघन करने वाले ट्रक चालकों के चालान भी बनाए गए।