शाजापुर: IG-DIG पहुंचे शाजापुर, कोतवाली थाने का किया निरीक्षण; एसपी ऑफिस में पुलिस अफसरों से की चर्चा
आगामी होली पर्व व लोकसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा व कानून व्यवस्था को लेकर जिले में की गई तैयारियों का जायजा लेने के लिए गुरुवार को उज्जैन रैंज आईजी संतोष सिंह और डीआईजी नवनीत भसीन शाजापुर आए। यहां उन्होंने एसपी ऑफिस में एसपी, एएसपी और अन्य पुलिस अफसरों की बैठक ली। साथ ही शाजापुर के कोतवाली थाने का निरीक्षण किया।