शाजापुर: कलेक्टर ऋजु बाफना ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर दिए दिशा-निर्देश
कलेक्टर ऋजु बाफना ने गुरुवार को जिला अस्पताल शाजापुर का निरीक्षण किया। इस दाैरान उन्होंने अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन साै बिस्तर की अस्पताल बिल्डिंग का भी निरीक्षण किया।निरीक्षण के दाैरान सिविल सर्जन डॉ. एमके जोशी, आरएमओ डॉ. सचिन नायक भी माैजूद रहे। कलेक्टर बाफना ने काफी देर तक बारिकी से निर्माणाधीन अस्पताल बिल्डिंग का निरीक्षण किया और दिशा निर्देश दिए।