शाजापुर: शाजापुर जिले के लोहरवास और सतवास गांव से पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो व्यक्तियों को पकड़ा, आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज
शाजापुर कोतवाली पुलिस में लोहरवास के सरकारी स्कूल के पास से बाबूलाल पिता बिहारी लाल जायसवाल से अवैध शराब जब्त की है वही लालघाटी पुलिस हरिजन मोहल्ले के पास रोड से सतगांव निवासी ओमप्रकाश पिता कंवरलाल से देसी प्लेन शराब के क्वार्टर ले जाते पकड़ा है । दोनों पर धारा 34आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कोतवाली थाना और लालघाटी थाना पुलिस ने मामला जांच में लिया है