सिरसागंज: ऑपरेशन क्लीन के तहत नसीरपुर पुलिस की कार्रवाई, 6 लावारिस वाहनों की नीलामी से मिली ₹1.06 लाख
फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन के तहत 6 लावारिस वाहनों का नियमानुसार निस्तारण करते हुए नीलामी की कार्रवाई पूरी की। इस नीलामी से 1 लाख 6 हजार 500 रुपये की धनराशि अर्जित हुई। पुलिस के अनुसार एआरटीओ कार्यालय से वाहनों का मूल्यांकन कराने के बाद नीलामी प्रक्रिया आयोजित की गई।