तिसरी में कुएं से विवाहिता का शव बरामद, हत्या के आरोप से सनसनी
तिसरी थाना क्षेत्र के पलमरुआ गांव में बुधवार को 27 वर्षीय विवाहिता अंजली देवी का शव संदिग्ध परिस्थिति में कुएं से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका रंजीत पंडित की पत्नी थी और अपने पीछे दो मासूम बच्चों को छोड़ गई है।
घटना की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का दावा है कि घरेलू विवाद के चलते अंजली की हत्या कर शव कुएं में फेंका गया। हालांकि, आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।
सूचना मिलते ही तिसरी थाना प्रभारी शम्भू नंद ईश्वर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नोट: हत्या का आरोप मायके पक्ष ने लगाया है, इसकी पुष्टि पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी।
#Tisri #Giridih #JharkhandNews #CrimeNews #AnjaliDevi #Palmarua #TisriNews #GiridihNews #JharkhandNews #BreakingNews #PNAnews