कोरांव: कोरांव बाजार में कोरांव देवघाट मुख्य मार्ग पर सप्ताह भर से घुटने भर पानी, एसडीएम ने सफाई व निकासी की व्यवस्था कराई
नगर पंचायत कोरांव के अंबेडकर नगर मोहल्ले में जायसवाल पेट्रोल पंप के ठीक सामने कोरांव-देवघाट मुख्य मार्ग पर एक सप्ताह से घुटने तक पानी भरा हुआ था। इस जलभराव के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया था, और राहगीरों तथा वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने यह कार्रवाई की।