बालाघाट: NEET अनियमितताओं की जांच और बौद्ध विरासतों के संरक्षण के लिए राष्ट्रपति को सौंपा गया ज्ञापन
भारतीय विद्यार्थी मोर्चा एवं भारत मुक्ति मोर्चा के तत्वावधान में विद्यार्थियों, युवाओं एवं नागरिकों की विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम बालाघाट जिलाधिकारी के माध्यम से 20 अगस्त की दोपहर 3 बजे क़रीब ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में NEET-UG परीक्षा में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई।