#बालाघाट
आज 20 अगस्त को श्री अभिषेक सर्राफ (IAS) मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बालाघाट द्वारा प्रभावित क्षेत्र में संचालित छात्रावास/आश्रम/विद्यालयों का निरीक्षण कर छात्रों को स्वच्छता से रहने तथा बीमारियों से बचाव के सम्बंध में समझाईश दी गई । इसके साथ ही जनजातीय कार्य विभाग एवं अन्य विभागीय अधिकारियों द्वारा भी प्रभावित क्षेत्र में संचालित संस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए । जनजातीय कार्य विभाग के विभागीय अधिकारियों द्वारा आज विकासखण्ड बैहर के 01 आश्रम तथा विकासखण्ड बिरसा के 01 आश्रम का निरीक्षण किया गया । विकासखण्ड बैहर के 01 आश्रम में एवं विकासखण्ड बिरसा के 01 आश्रम में पानी टंकी की सफाई की गई । विकासखण्ड बैहर के 01 एवं विकासखण्ड बिरसा के 01 आश्रम में परिसर की सफाई की गई । प्रभावित क्षेत्र में संचालित विकासखण्ड बैहर के 01 आश्रम में 50 तथा विकासखण्ड बिरसा के 01 आश्रम में 50 मच्छरदानी का प्रदाय किया गया ।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #WelfareTribal #mp_wcdmp #healthminmp #minprdd
22 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 21, 2026