हथुआ: मीरगंज के नरइनिया में बंद घर से 52 हजार रुपये नकद और लाखों की संपत्ति चोरी
मीरगंज शहर के नरइनिया वार्ड संख्या 24 में अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर 52 हजार रूपए नगद व करीब चार लाख रूपए के आभूषण की चोरी कर ली। पीड़ित गृह मालिक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार की दोपहर 3:05 में कहा है कि पत्नी का इलाज कराने के लिए घर में ताला बंद कर गोरखपुर चले गए। जब इलाज कराकर वापस घर लौटे तो देखा कि घर का ताला टुटा हुआ था.