हथुआ: मीरगंज के हरखौली उत्तर टोला से हथियारों के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, लूट की साजिश रच रहे थे
मीरगंज पुलिस ने लूट की योजना बना रहे तीन बदमाशों को हरखौली उत्तर टोला से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से एक देशी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार बदमाशों में हथुआ के बरवां कपरपुरा निवासी आदित्य सिंह, मीरगंज थाना के पिपरा खास निवासी कल्लू डोम तथा हरखौली उत्तर टोला वार्ड 8 निवासी विवेक कुमार कुमार है.