हथुआ: हथुआ के मठिया गांव में कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण महायज्ञ का शुभारंभ
हथुआ के मठिया गाँव में सात दिवसीय शिव महापुराण महायज्ञ की शुरुआत गुरुवार को कलश यात्रा के साथ हुई। इस भव्य यात्रा में 1000 से अधिक महिलाओं ने हाथ में कलश लेकर हिस्सा लिया। हाथी-घोड़े यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे, जबकि भक्त भक्ति गानों की धुन पर थिरकते हुए आगे बढ़े। यात्रा मठिया के रामजानकी व शिव मंदिर से शुरू होकर विभिन्न गाँवों का भ्रमण करते हुए लौटे.