हथुआ: पीएम ने हथुआ एलपीजी बॉटलिंग प्लांट का शिलान्यास किया, NDA के कई नेता मौजूद रहे
जिले को औद्योगिक विकास की दिशा में गुरुवार की दोपहर 12 के करीब एक बड़ी सौगात मिली है। हथुआ अनुमंडल के मीरगंज में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड का एलपीजी बॉटलिंग प्लांट का पीएम नरेंद्र मोदी ने सूबे के मधुबनी से शिलान्यास किया। वर्चुअल माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में कई सांसद व मंत्री ने सम्बोधित किया।