कनवास: उमरहेड़ी रोड खंडगांव में पुलिस ने की दबिश, 16 पेटी अवैध देशी शराब के साथ आरोपी किया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | Apr 2, 2026 कनवास उपखण्ड क्षेत्र की देवली मांजी थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 16 पेटी देशी शराब जब्त की है। गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे जारी प्रेस नोट में कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी मुकेश गुर्जर निवासी बालुहेड़ा को गिरफ्तार किया।