हरिद्वार: श्यामपुर पुलिस ने बाहरपीली से 50 पव्वे देशी शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
बाहरपीली क्षेत्र में अवैध देशी शराब की तस्करी करते एक युवक को श्यामपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर गुरुवार तड़के सुबह श्यामपुर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी शिवकुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया।