हरिद्वार: आर्यनगर चौक, सिंहद्वार, शंकर आश्रम क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर
बुधवार को नगर निगम ने आर्यनगर चौक, सिंहद्वार और शंकर आश्रम क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण पर जमकर कार्रवाई की। इस दौरान नगर निगम ने सड़क पर लगी 40 दुकानों का सामान जब्त कर लिया। मौके पर व्यापारियों ने अभियान का जबरदस्त विरोध किया लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी के चलते उनकी एक न चली। नगर निगम के अधिकारियों ने दुबारा अतिक्रमण पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।