हरिद्वार: वकील अरुण भदौरिया ने संसद के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भेजा कानूनी नोटिस, हिंदुओं पर दिए गए बयान पर मांगा स्पष्टीकरण
वकील अरुण भदौरिया ने संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को कानूनी नोटिस भेज कर संसद में दिए गए हिंदुओं पर बयान को लेकर अविलंब स्पष्टीकरण मांगा है। अपने नोटिस में उन्होंने कहा है कि जिम्मेदार पद पर रहकर उन्होंने यह घृणित बयान दिया है और इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने सक्षम कोर्ट में बयानों के आधार पर मुकदमा दर्ज कराए जाने की चेतावनी भी दी है।