हरिद्वार: अग्रसेन घाट पर वैश्य समाज से जुड़े लोगों ने किया दुग्धाभिषेक, हाथरस हादसे में मारे गए लोगों की आत्मशांति की कामना की
अग्रसेन घाट पर आज वैश्य समाज से जुड़े लोगों ने मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया और मां गंगा से उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए हादसे में मारे गए लोगों की आत्म शांति की सामना की। बता दे की एक दिन पहले उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक कथा के दौरान भगदड़ बच गई थी और इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई। जिसके बाद धर्मनगरी हरिद्वार में उनकी आत्मशांति की कामना की गई है।