हरिद्वार: शिवालिक नगर का नहीं है जूते में सांप घुसने का वायरल वीडियो, रेंज अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने की पुष्टि
जूते में सांप घुसकर बैठने का वीडियो हरिद्वार के शिवालिक नगर का नहीं है। यह वीडियो कई साल पुराना है जो फिर से वायरल हो गया है। रेंज अधिकारी शैलेंद्र नेगी ने यह जानकारी दी। दरअसल एक दिन पहले हरिद्वार में जूते में सांप घुसने का वीडियो वायरल हो गया था और दावा किया गया कि वीडियो शिवालिक नगर का है। रेंज अधिकारी ने पुष्टि की है कि यह वीडियो किसी ओर जगह का है।