हरिद्वार: रौशनाबाद पहुंची हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या मामले में कड़ी कार्रवाई की करी मांग
हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने शांतरशाह में नाबालिग के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग करी है। कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि मृतका की मां को मामले में जल्द से जल्द न्याय मिले इसीलिए नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में सभी कांग्रेसी विधायकों ने आज डीएम को ज्ञापन सौंपा था और यह लड़ाई जारी रहेगी।