डॉ.धर्मेंद्र गुर्जर का गजरा राजा मेडिकल कॉलेज, ग्वालियर में पीजी (इमरजेंसी मेडिसिन) में चयन होने के उपलक्ष्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहद में शनिवार को 5 बजे सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सकों एवं स्टाफ ने डॉ. गुर्जर को पुष्पमाला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।