सीतापुर: जिला अस्पताल में इलाज के नाम पर मरीजों से अवैध वसूली, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
सीतापुर जिला अस्पताल में इलाज के नाम पर मरीजों से अवैध वसूली का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन जिला अस्पताल में इलाज के नाम पर अस्पताल कर्मचारियों के द्वारा मरीज और तीमारदारों से पैसे लिए जाते हैं। जिला अस्पताल प्रशासन के द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने पर लगातार सिलसिला जारी है। बुधवार को भी वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें पैसे लिए जा रहे हैं।