सीतापुर: नीमसार तिराहे पर ट्रैक्टर ट्राली का पहिया चढ़ने से एक व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
जनपद के नीमसार थाना क्षेत्र के नीमसार तिराहे पर ट्रैक्टर ट्राली का पहिया चढ़ जाने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार व्यक्ति ट्रैक्टर ट्राली पर बैठा था और अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया था। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मामले में मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है। परिवार में मातम का माहौल है।