सीतापुर: रूपन पुरवा ग्राम पंचायत के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने साइकिल को जोरदार टक्कर मारी, दो लोग हुए घायल
जनपद के थाना कमलापुर क्षेत्र के रूपन पुरवा ग्राम पंचायत के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने एक साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति व छात्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उपचार किया हालत को देखते हुए दोनों को सीतापुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।