सीतापुर: सिधौली में कहा-सुनी पर हुए विवाद में दबंग ने विकलांग व्यक्ति को पकड़कर बेरहमी से पीटा, वीडियो हुआ वायरल
जनपद में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है दबंग के द्वारा एक विकलांग व्यक्ति को पकड़ कर बेरहमी से पीटा जा रहा है। विकलांग व्यक्ति को पीटते हुए उसके ऊपर बैठकर भद्दी भद्दी गालियां भी दी जा रही है। दबंग के द्वारा विकलांग की लगभग आधे घंटे तक पिटाई की गई। इस दौरान लोगों ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है।